Big NewsChamoli

चमोली और उत्तरकाशी के कई गांव बर्फ से ढके, आठ जिलों में आज स्कूल बंद

breaking uttrakhand newsचमोली : प्रदेश में कल से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे मौसम सर्द हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी। पूर्वानुमान सठीक भी साबित हो रहा है। पिथौरागढ़ से लेकर उत्तरकाशी तक के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए हैं। चमोली और उत्तरकाशी की बात करें तो कई गांव फर्ब से ठक गए हैं।

चमोली के 25 गांव बर्फ से ढक गए हैं। जोशीमठ-औली, चमोली-मंडल-ऊखीमठ और घाट-रामणी मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी मलारी से आगे बर्फ जमने से सेना के वाहनों की आवाजाही थम गई है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही अन्य अधिक ऊंचाई वाले इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। उत्तरकाशी के बडकोट में लगातार बारिश बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे रानाचटटी से आगे और राडीटॉप में बाधित हो गया है। जिससे रवांई घाटी का जिला मुख्यालय और गीठ पटटी के बारह गांवों का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है।

आठ जिलों में स्कूल बंद
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदान में बारिश आफत बनी हुई है। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसके चलते आठ जिलों देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पिथौरागढ़, नैनीताल और अल्मोड़ा के प्रशासन ने आज कक्षा 1 से 12 तक प्राईवेट और सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

केदारनाथ में शुक्रवार को भी मंदिर परिसर समेत केदारपुरी में दो फीट तक नई बर्फ जम गई। यहां अधिकतम तापमान माइनस 7 दर्ज किया गया। द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ समेत चोपता, दुगलबिट्टा व जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है।

Back to top button