National

पठानकोट के इस गांव में दिखे सात संदिग्ध, पुलिस ने स्कैच जारी कर तेज किया तलाशी अभियान

पंजाब के पठानकोट में फंगटोली नाम के एक गांव की काफी चर्चा हो रही है। इस गांव में संदिग्ध लोग एक साथ देखे गए हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

वहीं पुलिस ने गांव में पहुंचकर तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। फंगटोली गांव में उस समय समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब देर रात सात संदिग्ध व्यक्तियों ने एक महिला से उसके घर पर पानी मांगा। इसके बाद वे जंगल की ओर चले गए। महिला ने पहले ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणं ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और सेना के जवान गांव में पहुंच गए हैं और इसके तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने इन लोगों का एक स्कैच भी जारी किया है और लोगों से पहचान करने की अपील की है।

गांव में करीब सात संदिग्ध लोग दिखे

मीडिया रिपोर्ट में डीएसपी पठानकोट सुमेर सिंह ने बताया कि कल देर रात सूचना मिला कि फंगटोली गांव में करीब सात संदिग्ध लोग देख गए हैं। डीएसपी ने कहा, हम सभी पहलुओं की जांच करेंगे। संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हम इलाके की जांच करेंगे। जिन लोगों ने उन्हें देखा, उनके अनुसार संदिग्ध लोगों के पास कोई गोला-बारूद नहीं था। फिलहाल ये लोग कौन थे, क्या करने आए थे, इस बारे में किसी तरह की जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। महिला से पानी मांग कर वह आगे बढ़ गया, उसके साथ 6 और लोग थे। महिला को संदिग्ध लगा तो उसने गांव के अन्य लोगों को इस संबंध में जानकारी दी और पुलिस को बताया गया।

पहले भी दिखे हैं संदिग्ध

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी पठानकोट में चार संदिग्ध दिखे थे। जिन्हें जेल के मामनू के गांव लाहड़ी के पास देखा गया था। पुलिस ने इन्हें खोजने के लिए भी अभियान चलाया था। यह लोग आर्मी की वर्दी में थे। एक शख्स से रास्ता पूछने के बाद वह आगे बढ़ गए थे। बॉर्डर इलाका होने की वजह से पुलिस इस तरह के इलाकों पर खासतौर पर नजर रखती है।

Back to top button