Big NewsDehradun

देहरादून में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुबह-सुबह राजधानी में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से हड़कंप मच गया है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

देहरादून में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी

देहरादून में सुबह-सुबह चंद्रबनी इलाके में हुई एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर युवक की हत्या जूतों के फीतों से गला घोंटकर की गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

बिहारीगढ़ का रहने वाला था युवक

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। जिसकी हत्या देहरादून के चंद्रबनी के पास यमुनोत्री एनक्लेव के पास की गई है। मृतक की पहचान मंजेश कंबोज उम्र 41 साल के रूप में हुई है। जो कि बिहारीगढ़ का रहने वाला था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button