highlightRudraprayag

केदारनाथ : शीतकालीन ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की ठंड से मौत, हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया शव

केदारनाथ धाम में तैनात बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के शीतकालीन सुरक्षाकर्मी की ठंड से मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद हेलीकॉप्टर से मृतक का शव गुप्तकाशी लाया गया.

केदारनाथ में शीतकालीन ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की ठंड से मौत

मृतक की पहचान गिरिजा शंकर शुक्ला (55) निवासी कुणजेठी के रूप में हुई है. गिरिजा शंकर केदारनाथ धाम में रूप में तैनात थे. बताया जा रहा है बीते सोमवार को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गए थे. मंगलवार सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो अन्य कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया.

हेलीकॉप्टर से लाए मृतक का शव

किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो गिरिजा शंकर बिस्तर पर मृत मिले. बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी. डीएम ने मृतक के शव लाने के लिए हेलीकॉप्टर केदारनाथ भिजवाया. मृतक के मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button