Almorahighlight

आतंक का पर्याय बने हिंसक तेंदुए की तलाश जारी, वन विभाग के छूटे पसीने

रानीखेत के काकड़ीघाट क्षेत्र में बीते दिनों पहले एक तेंदुए ने युवक का अपना शिकार बनाया था। 22 दिन बाद भी आतंक का पर्याय बने हिंसक तेंदुए की तलाश जारी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग गश्त चलाए हुए है। लेकिन तेंदुआ अभी वन विभाग के हाथ नहीं लगा है।

युवक को बना चुका है तेंदुआ शिकार

गौरतलब है काकड़ीघाट-शीतलाखेत पैदल मार्ग पर 12 नवंबर को तेंदुए ने युवक को अपना शिकार बनाया था। तब से तेंदुए को क्षेत्र में सक्रियता बनी हुई है। जिस वजह से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में तीन से अधिक ट्रैप कैमरा लगाए हुए हैं। इसके अलावा शुक्रवार को क्षेत्र में पिंजरा भी लगा दिया गया है।

तेंदुए की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार रेंजर मोहन राम आर्या ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में लगाए ट्रैप कैमरा में तेंदुए की कोई गतिविधि दर्ज नहीं की गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button