Big NewsDehradun

खबर पर मुहर : ओम प्रकाश की छुट्टी होना तय, सुखबीर संधू केंद्र से रिलीव…पढ़िए आदेश

 

Chief Secretary Om Prakash

देहरादून : एक बार फिर से खबर उत्तराखंड की खबर पर मुहर लगी है। जी हां बता दें कि कुछ ही घंटे पहले खबर उत्तराखंड ने खबर प्रकाशित की थी कि मुख्य सचिव की छुट्टी हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी सुखबीर संधू को मुख्य सचिव की कुर्सी पर सरकार बैठा सकती है। वहीं उत्तराखंड के लिए दिल्ली से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू को केंद्र से रिलीव कर दिया गया है। वहीं उनके रिलीव होने से उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। अब मुख्य सचिव पद से आईएएस ओम प्रकाश की छुट्टी तय मानी जा रही है। वहीं ओम प्रकाश की जगह मुख्य सचिव का पद सुखबीर सिंह संधू को दिया जा सकता है। बता दें कि उत्तराखंड शासन द्वारा चिट्ठी लिख कर आईएएस सुखबीर संधू को रिलीव करने की मांग की थी। जिन्हें आज रिलीव कर दिया गया है। शासन में इससे हलचल मच गई है। नए सीएम एक्शन में हैं और इसके बाद सीएम की छुट्टी की खबर से हलचल मच गई है।Chief Secretary Om Prakash

Back to top button