Char Dham Yatra 2023Big NewsUttarakhand

नदी किनारे फंसे चार तीर्थयात्री, कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने किया रेस्क्यू

केदारनाथ यात्रा पर आए चार युवकों को शॉर्टकट रास्ता अपनाना भारी पड़ गया। जिसके चलते चारों युवक रामबाड़ा से लिंचोली में mandakini river के किनारे फंस गए। सूचना पाकर SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवकों का रेस्क्यू किया।

शॉर्टकट रास्ते के चक्कर में नदी किनारे फंसे चार युवक

चारों युवक केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे। युवकों ने शॉर्टकट के चलते नदी किनारे का रास्ता पकड़ लिया। काफी देर तक नदी किनारे चलने के बाद रास्ता आगे खत्म हो गया। जिसके कारण चारों युवक mandakini river के किनारे फंस गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट लिनचोली द्वारा SDRF को घटना की जानकारी दी गई।

SDRF ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू

सूचना पर पोस्ट लिंचोली से मुख्य आरक्षी प्रविंद्र धस्माना की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात नदी किनारे फंसे चारों युवक को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल कर लिंचोली पहुंचाया गया।

चारों यात्रियों का विवरण

यात्रियों की पहचान आकाश (22) निवासी निहाल विहार, नांगलोई वेस्ट दिल्ली, अमित कुमार साहू (24) निवासी दिल्ली, धनराज सिंह (25) निवासी साहनी मोहल्ला वेस्ट दिल्ली, इरफान पुत्र (22) निवासी निहाल विहार, नांगलोई वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें