Big NewsUdham Singh Nagar News

ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

उधम सिंह नगर जिले में पराली भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर जब पुलिस ने थाने पहुंचाया तो थोड़ी ही देर बाद किसी ने इस ट्रैक्टर-ट्राॅली में आग लगा दी।

ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से महिला की मौत

उधम सिंह नगर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला की पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक धर्म सिंह सरना (55) शुक्रवार शाम पत्नी निर्मला देवी (53) के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। जिसमें निर्मला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से फरार

घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने के सामने सड़क पर खड़ा कर दिया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद इसमें आग लग गई।

ट्रैक्टर-ट्राॅली में लगी आग पर मुश्किल से पाया काबू

आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को ट्राॅली से अलग कर दिया। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच के लिए मौके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें