HaridwarhighlightUttarakhand

स्कूटी चालक ने हरिद्वार के एसएसपी की गाडी में मारी टक्कर, मौके पर मची अफरा तफरी

हरिद्वार के पुलिस कप्तान अजय सिंह की सरकारी गाड़ी में एक स्कूटी सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूटी सवार भी बाल-बाल बच गया।

जिलाधिकारी  के साथ ब्रीफिंग में जा रहे थे एसएसपी

एसएसपी की गाड़ी का एक्सीडेंट होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही की हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह रविवार सुबह जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के साथ ब्रीफिंग में जा रहे थे। दोनों अधिकारी जिला अधिकारी की गाड़ी में सवार थे और पीछे एसएसपी की गाड़ी चल रही थी। उसी दौरान जमुना पैलेस के पास एक स्कूटी सवार युवक ने एसएसपी की कार में पीछे से आकर टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद एसएसपी की गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी चालक का नाम आकाश बताया जा रहा है। गनीमत यह रही की सड़क हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button