Haridwar NewsBig News

स्कूल के बस ड्राइवर की दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में बदमाशों में हौसले बढ़ते जा रहे हैं. रुड़की के मलकपुर चुंगी पर एक निजी स्कूल बस के ड्राइवर की दबंगों ने बस में चढ़कर पिटाई कर दी. ये पूरा घटनक्रम बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

स्कूल के बस ड्राइवर की दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई

घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार स्कूल सड़क किनारे खड़ी बाईक से टकरा गई. इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने बस में चढ़कर चालक की बेरहमी से धुनाई कर दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि बस की महिला परिचालक हाथ जोड़कर युवकों से माफ़ी मांग रही है. लेकिन दबंगो को चालक पर बिलकुल रहम नहीं आया.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित होता देख सभी युवक मौके से फरार हो गए. मामले को लेकर बस चालक और परिचालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें