गणतंत्र दिवस पर इन खास शायरी के साथ अपनों को कहें Happy Republic Day
देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह खास दिन हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराता है। इस दिन भारत ने अपना संविधान लागू किया था। इस दिन को खास बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज, दफ्तरों में कार्यक्रम करते हैं। इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। ऐसे में आप भी इन शायरी के साथ अपने खास लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दे सकते हैं।
Happy Republic Day Shayari
- आओ झुककर सलाम करें उन्हें
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई।
- ना पूछो जमाने से
कि क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की बधाई।

- कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान का है
गणतंत्र दिवस की बधाई।
- खूबसूरती मेरे वतन की
शान है दिल में तिरंगे की
जिन्दगी से इतना प्यार न रह गया
भारत मां का दुलार ही जीवन बन गया
हैप्पी रिपब्लिक डे।
- भारत माता तेरी गाथा
सबसे ऊंची तेरी शान
तेरे आगे शीश झुकाएं
दें तुझको सब सम्मान
हैप्पी रिपब्लिक डे।
- ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरों धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियों वतन के नाम पर
हैप्पी रिपब्लिक डे।

- अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।
- जो अब तक खून ना खौला, खून नहीं वो पानी है,
जो इस देश के काम ना आये, वो बेकार जवानी है।
- अनेकता में एकता ही इस देश की शान है
इसलिए तो मेरा भारत देश महान है।
भारत की फ़जाओं को सदा याद रखूंगा
आज़ाद था, आज़ाद हूँ, आज़ाद रहूँगा।

- अलग है भाषा अलग है भेष
धर्म जात और प्रांत अनेक
पर हम सब एक ही भाई
देश हमारा सबसे श्रेष्ठ
- आन देश की शान देश की
देश की हम संतान है
तीन रंगों से रंगा तिरंगा
भारत की ये पहचान हैं।