Udham Singh Nagar

सतनाम सिंह को बनाया गया नानकमत्ता नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

Devender Yadav

नानकमत्ता : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु बाबा के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय उधम सिंह नगर में विधानसभा नानकमत्ता में नगर कांग्रेस कमेटी गठन किया। वहीं नानकमत्ता नगर कॉग्रेस कमेटी में सतनाम सिंह निक्कू को नगर अध्यक्ष, जितेंद्र राणा को ब्लॉक अध्यक्ष,साथ ही नानकमत्ता ग्रामीण क्षेत्र का ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सिंह को मनोनीत किया गया।

इसी के साथ जिला अध्यक्ष के द्वारा तीनों पदाधिकारियों को 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए इस मौके पर नानकमत्ता कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Back to top button