Entertainment

Tiger 3 Collection Day 10: Tiger 3 की कमाई में आई भारी गिरावट, दसवें दिन का कलेक्शन आया सामने

Tiger 3 Box Office Collection Day 10: सलमान खान (Salman khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही थी।

लेकिन बाद में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पा रही है। ऐसे में अब फिल्म का दसवें दिन का कलेक्शन सामने आया है। फिल्म ने 10 वें दिन काफी काम कमाई की है।

Tiger 3 Box Office Collection Day 3

10वें दिन किया इतना कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वें दिन टाइगर 3 ने काफी काम कलेक्शन किया है। फिल्म ने 5.14 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 242.39 करोड़ हो गया है।

बता दें की वीकेंड के बाद से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। जिस हिसाब से फिल्म का लगातार कलेक्शन गिर रहा है। उसे देखकर कहा जा सकता है की फिल्म आने वाले समय में शायद ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सके।

पहले हफ्ते की शानदार कमाई

पहले हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 187.65 करोड़ का रहा। तो वहीं दूसरे हफ्ते का कलेक्शन देखे तो शुक्रवार को 13.25 करोड़, शनिवार को 18.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं रविवार और सोमवार को 10.5 करोड़ और 7.18 करोड़ का कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ में नहीं होगी एंट्री!

फिल्म क्रिटिक की माने तो फिल्म का वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। फिल्म शायद ही अपने लाइफटाइम कलेक्शन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार पाएं।

फिल्म की स्टारकास्ट

टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी एहम भूमिका में हैं। जहां इमरान हाशमी ने फिल्म में विलेन का रोल अदा किया है। फिल्म में उनके किरदार की काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म को मनीष शर्मा द्वारा किया गया है। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने कैमियो रोल किया है।

Back to top button