Salman Khan New Post: सलमान खान ने रिवील किया Mystery Girl का चेहरा, देखिए फोटो

Salman Khan New Post: सोशल मीडिया पर बीते दिन यानि की आठ अक्टूबर को सलमान खान(Salman Khan) ने एक पोस्ट जारी किया था। फोटो में भाईजान किसी लड़की के साथ नज़र आ रहे थे। फोटो में लड़की ने चेहरा ढका हुआ था। ऐसे में यूजर सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल को लेकर अनुमान लगा रहे थे। सलमान ने आज इस मिस्ट्री गर्ल के चेहरे से पर्दा उठा दिया है।
सलमान ने शेयर किया पोस्ट (Salman Khan New Post)
दरअसल सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। जिसमें अभिनेता के कंधें पर एक लड़की ने अपना सिर रखा था। इस मिस्ट्री गर्ल का चेहरा फोटो में छिपा हुआ था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन लिखा था ‘मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा..।’ ऐसे में आज अभिनेता ने मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील कर दिया है।
मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील
सलमान के इस पोस्ट ने उनके फैंस के बीच खलबली मचा दी। लोग सोशल मीडिया पर अनुमान लगा रहे थे की अभिनेता जल्द ही शादी करने वाले है। इन सभी अनुमानों के बीच अभिनेता ने लड़की का चेहरा रिवील कर दिया है। अभिनेता की मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं भांजी एलिजा अग्निहोत्री है।


दिवाली पर होगी टाइगर 3 रिलीज
सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी साल दिवाली पर दस्तक देगी। इस फिल्म का भाईजान के फैंस काफी लम्बें वक्त से इंतज़ार कर रहे है। हाल ही में फिल्म के टीज़र रिलीज़ से दर्शकों की उत्सुकता दुगनी हो गई है। फिल्म के टीज़र को लोगों द्वारा काफी अच्छे रिएक्शन मिले है।