Entertainment

Salman Khan Firing Case: सलमान के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भुज से लेकर आई मुंबई

बीते रविवार को सलमान खान के घर सुबह करीब 5-6 बजे हुई फाररिंग के मामलें में मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपियों को गुजरात के भुज से पुलिस मुंबई लेकर आई।

आरोपियों को किया गिरफ्तार (Salman Khan Firing Case)

तीन दिनों के अंदर ही पुलिस ने सलमान के घर गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात के भुज से दोनों को पकड़ा गया। जिसके बाद आरोपियों को फ्लाईट से मुंबई लाया गया। आरोपियों की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। इस तस्वीरों में आरोपियों को काला कपड़ा ओढ़े पुलिस ले जा रही है।

LAWRENCE BISHNOI

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

मुंबई पुलिस की इस मामले में जांच जारी है। बता दें की बीते दिन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने भाईजान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अमेरिका में मौजूद लॉरेंस के भाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जहां उसने घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा की ये तो बस अभी ट्रेलर है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button