Entertainment

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने खोली अभिषेक मल्हान की पोल, एल्विश के पीठ पीछे घोप रहे थे छुरा

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हर वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान किसी ना किसी की क्लास लगाते है। हफ्ते भर में कंटेस्टेंट का अच्छा या बुरा बर्ताव सलमान लोगों के सामने एक्सपोज़ करते है।

इस बार के वीकेंड का वार एपिसोड में अभिषेक मल्हान यानी की फुकरा इंसान की सलमान ने क्लास लगाई। साथ ही उनकी एल्विश यादव के साथ दोस्ती के ढोंग को भी एक्सपोज़ किया। 

सलमान ने  एल्विश की खोली पोल

बीते हफ्ते शो में फॅमिली वीक चल रहा था। जहा सभी कंटेस्टेंट के घर से कोई एक सदस्य आया था। ऐसे में अभिषेक की मां उनसे मिलने बिग बॉस के घर में पहुंची।

अभिषेक ने अपनी मां से इस दौरान एल्विश के लिए कुछ ऐसा कहा जो शायद ही किसी ने सोचा होगा। इसी बात को लेकर वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अभिषेक की पोल खोली। साथ ही उन्हें फटकार भी लगाई।

अभिषेक ने एलवीश के लिए कहा ये

अभिषेक अपनी मां से कहते है की वो एक वाइल्डकार्ड को शो का विजेता नहीं मान सकते। अभिषेक की मां ने भी उनकी हां में हां मिलाया। ये बात करते हुए उन्होंने एलवीश का नाम नहीं लिया था। लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ था।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा की उनकी फॉलोइंग की वजह से ही लोग शो देख रहे है। इसी बात पर सलमान ने फुकरा इंसान की क्लास लगा दी। सलमान ने कहा की अभिषेक को अगर लगता है की उनके फॉलोअर्स के कारण शो की टीआरपी बढ़ रही है तो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को एक्सटेंड करने का क्या मतलब।

इसे बंद कर देते है। अभिषेक की पोल  खुलने के बाद सोशल मीडिया पर सब उन्हें ट्रोल कर रहे है। कई यूजर अभिषेक को पीछे से पीठ में छुरा घोपने वाला बता रहे है। इन सब के बावजूद एलवीश फुकरा से काफी नरमी से पेश आए।

फैंस एलवीश से है खुश

फंस सोशल मीडिया पर एलवीश की काफी तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने कहा ‘एल्विश को इस सीन ने बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बना दिया।’ उन्होंने अभिषेक को कहा की वो समझते है उन्हें और उनके खिलाफ कभी भी नहीं जाएंगे।’

https://twitter.com/loveutuber__/status/1687885442455310336

एल्विश को अभिषेक की बातों से हुआ दर्द

तो वहीं एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अविनाश और एल्विश  के बीच हुई बातों वाला सीन शेयर किया। इसमें साफ़ सुना जा सकता है  अभिषेक की बातों से उन्हें दर्द हुआ। लेकिन उसके बावजूद वो अविनाश के आगे अभिषेक का ही साथ दे रहे थे।

https://twitter.com/Diiiisshaaaa/status/1687880326050463744

Back to top button