Uttarakhand

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में ट्रेडिशनल लुक में दिखी MS Dhoni की पत्नी, पहना कुमांउनी पिछोड़ा और पहाड़ी गलोबंद

Sakshi Dhoni in Kumaoni Pichora: जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में देश-दुनिया के कई फेमस सेलेब्स शामिल हुए। क्रिकेट जगत से भी कई खिलाड़ी सेरेमनी में शामिल हुए।

ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) ने अपनी वाइफ साक्षी धोनी(Sakshi Dhoni) के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। तीन दिन तक चले इस प्री वेडिंग फंक्शन में जहां हर कोई एक से बढ़कर एक आउटफिट पहने नजर आया। तो वहीं दूसरी तरफ धोनी की वाइफ साक्षी ने ट्रेडिशनल लुक में सभी का धयान खिंचा।

MS Dhoni की पत्नी ने पहना कुमांउनी पिछोड़ा

साक्षी धोनी प्री वेडिंग फंक्शन में पारंपारिक लुक में नजर आई। साक्षी ने ड्रेस के साथ उत्तराखंड का कुमाउंनी प‍िछोड़ा पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की जूलरी भी पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर धोनी की वाइफ की ये तस्वीरें वायरल हो गई। हर कोई उनके ट्रेडिशनल लुक की तारीफ कर रहा हैं। बता दें की साक्षी उत्तराखंड की रहने वाली है। धोनी सेे उनकी शादी भी उत्तराखंड रीति-रिवाजों के साथ हुई थी।

https://twitter.com/WorshipDhoni/status/1764530753948537086

Sakshi Dhoni गले में गलोबंद पहने आई नजर

4 जुलाई साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी हुई थी। ऐसे में साक्षी ने शादी के दिन लहंगे के साथ कुमाउंनी जूलरी जैसे झुमके, पहाड़ी नथ, गलोबंद आदि पहना था। साथ ही लुक को कम्पलीट उन्होंने पिछौड़ा पहन कर किया था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन साक्षी ने शादी की जूलरी पहने नजर आई। उन्होंने गले में गलोबंद पहना हुआ था।

क्‍या है पिछौड़ा?

पिछौड़ा एक तरह का दुपट्टा होता है। जो सुहागन का प्रतीक होता है। इसे शादीशुदा महिलाएं एहम कार्यो में पहनती हैं। कुमाउंनी शादियों में विवाह‍ित महिलाएं पिछौड़ा पहनती है। इसके अलावा शादी में दुल्‍हन को सुहागन के तौर पर पिछौड़ा पहनाया जाता है। इसे पहनकर ही वधू सात फेरे लेती हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button