Entertainmenthighlight

Saiyaara OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार सैयारा!, जानें कहां हुई रिलीज?

Saiyaara OTT Release Netflix: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ‘सैयारा’ ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ये फिल्म आज यानी 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है। सैयारा सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बंपर कमाई करते हुए इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है।

Saiyaara OTT Release Netflix: ओटीटी पर रिलीज हुई सैयारा

आज यानी 12 सितंबर को सैयार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है। सैयारा’ ने ओपनिग डे पर 21.5 करोड़ की कमाई की थी। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। फिल्म ने देश में टोटल 329.2 करोड़ रुपए और ग्रॉस 398.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तो वहीं ओवरसीज फिल्म ने 171.5 करोड़ की कमाई की। टोटल वर्ल्डवाइड फिल्म की ग्रॉस कमाई 569.75 करोड़ रही।

‘सैयारा’ का बजट ?

बता दें कि ‘सैयारा’ 45 करोड़ के बजट में बनी है। ‘सैयारा’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके साथ ही इस फिल्म में राजेश कुमार, वरुण बडोला, सिड मक्कार और शाद रंधावा आदि कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button