Entertainmenthighlight

Saiyaara Collection: 500 करोड़ अब दूर नहीं, सैयारा ने वर्ल्डवाइड कर लिया इतना कलेक्शन

Saiyaara Box Office Collection Worldwide: हाल ही में रिलीज हुई सैयारा फिल्म इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई है। विकी कौशल की छावा साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म है। इसने दुनियाभर में 808 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

सैयारा की बात करें तो फिल्म को ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म का कलेक्शन आसमान छू रहा है। 40 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स बनाए। धीरे-धीरे ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

भारत में सैयारा ने कितने कमाए? Saiyaara Box Office Collection

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो 18 दिनों में सैयारा ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। सोमवार को मूवी ने 2.50 करोड़ रुपए कमाए। वीकडेज में इतना कलेक्शन काफी अच्छा है। तो वहीं रविवार को मूवी ने 8 करोड़ रुपए तकी कमाई की। 18 दिन में देशभर में फिल्म ने 302.24 करोड़ की कमाई कर ली है।

सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन? Saiyaara Box Office Collection Worldwide

विदेशों में भी सैयारा का जल्वा कायम है। फिल्म का ओवरसीज कमाई 172 करोड़ रुपए के करीब हो गई है। इसी तरह से फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 473.40 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म की कमाई की स्पीड अगर ऐसी ही रही तो जल्द ही फिल्म 500 करोड़ी फिल्म बन जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button