Entertainmenthighlight

Saif Ali Khan केस में बड़ा अपडेट, कुछ महीनों पहले ही अभिनेता के घर में घुस गया था आरोपी? जानें कैसे?

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला (Saif Ali Khan Attacker News ) करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में लिया। मुंबई पुलिस ने ठाणे से हमलावर मोहम्मद शहजाद को दबोच लिया है। हमले के करीब 74 घंटे बाद आरोपी को अरेस्ट किया गया है। इसी बीच अब सैफ अली खान हमले केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आ रहा है। पुलिस को शक है कि इस तरह आरोपी सैफ के घर में घुसा होगा।

आरोपी कुछ महीने पहले ऐसे घुसा था अभिनेता के घर (Saif Ali Khan Attacker News)

सैफ अली खान पर हुए हमले से जुड़ा एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबरों की माने तो पुलिस को शक है कि आरोपी कुछ महीनों पहले भी सैफ के घर में घुसा था। पुलिस की माने तो कुछ महीनों पहले सैफ के घर में पार्टी थी। ऐसे में हाउस कीपिंग एजेंसी से आरोपी सैफ के घर में घुसा होगा। हालांकि इस एंगल पर पुलिस अभी जांच कर रही है।

पुलिस ने हमलावर के बारे में बताई ये जानकारी

बता दें कि सैफ पर चाकू से कई बार हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने आज बांद्रा के हीरानंदानी से गिरफ्तार किया। हमलावर से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने हमलावर के बारे में कई जानकारी का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि हमलावर का असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। उसकी उम्र 30 साल है। पुलिस को शक है कि ये व्यक्ति बांग्लादेशी है। करीब पांच-छह महीनें पहले ये मुंबई आया था। जिसके बाद एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।

आरोपी ने गुनहा किया कबूल

बता दें कि सैफ पर हुए हमले के बाद से मुंबई पुलिस की 35 से ज्यादा टीमें इस केस में लगी हुई थी। आरोपी को पुलिस ने 19 जनवरी को सुबह-सुबह लेबर कैंप इलाके में देखा। पुलिस को देख आरोपी वहां से भागकर झाड़ी में जाकर छुप गया। पुलिस के गिरफ्तार करने पर आरोपी ने अपने सारे इल्जाम कबूल कर लिए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button