Chamolihighlight

उत्तराखंड से दुखद खबर : घर में लगी आग, जिंदा जली महिला, बेटा कर रहा देश की रक्षा

devbhoomi news

थराली :थराली से बुरी खबर है। बता दें कि थराली के रैन गांव में देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। इस आग में एक महिला (58) की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिली है कि आग लगने की खबर गांव वालों को देर में लगी। अगर गांव वालों को आग लगने की खबर पता चल जाती तो शायद महिला की जान बच सकती थी। जब तक गांव वाले पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1.30 बजे रैन गांव में काशी देवी पत्नी स्वर्गीय चन्द्र सिंह के मकान में अचानक आग लग गई थी। ग्रामीणों को जबतक आग लगने की भनक लगी, तब तक मकान जल चूका था। जिस कारण उस मकान में अकेले रह रही काशी देवी की अंदर ही जलकर मौत हो गई हैं. जबकि घर में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी मिली है कि मृतक महिला काशी देवी घर में अकेली रहती थी। उनका बड़ा बेटा भारतीय सेना में है और छोटा बेटा होटल में जॉब करता है। मौके पर पहुंचे थराली थानाध्यक्ष बृज मोहन राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं।

Back to top button