HighlightPithoragarh News

उत्तराखंड से दुखद खबर, स्कूल से लौटते वक्त छात्र की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग के खिलाफ रोष

Uttarakhand big breaking

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में दर्दनाक हादसा हुआ। एक छात्र के परिवार पर दुखों का पहाड़़ टूट पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार आज कक्षा 9वीं का छात्र स्कूल से लौट रहा था जिसे रास्ते में वो विद्युत पोल की चपेट में आ गया। छत्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बेटे को खोने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है।।

मिली जानकारी के अनुसार बेरीनाग में 13 साल का अंकित कुमार क्षेत्र के त्रिपुरादेवी गांव में जूनियर हाई स्कूल त्रिपुरादेवी में कक्षा 9वीं का छात्र था। आज गुुरुवार को वो स्कूल से घर लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में वो बिजली के एक खंबे टकराया। खंबे में सपोर्टिंग तार थी जिसे छात्र ने छू लिया और वो करंट में झुलस गया औऱ बेहोश हो गया।

ये देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बड़ा सवाल है कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन हैं? क्या बिजली विभाग मृत बच्चे को वापस ला सकता है? क्या बिजली विभाग और सरकार एक मां के दुख को कम कर सकता है, उसके घाव को कभी कम कर पाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें