UttarakhandUdham Singh Nagar

उत्तराखंड पहुंचे सचिन तेंदुलकर, कैंची धाम के करेंगे दर्शन, कुमाऊं में रहेेंगे इतने दिन

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर उत्तराखंड आए हुए है। ऐसे में आज गुरुवार को वो पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। खबरों की माने तो सचिन काफी दिन प्रदेश में रहने वाले है। जहां वो कुमाऊं दौरा करेंगे। साथ ही कैंची धाम जैसी जगहो पर भी जाएंगे।आज रुद्रपुर पहुचने पर उन्होंने एक सोलर प्लांट का भी शुभारंभ किया।

रुद्रपुर में सोलर प्लांट का किया शुभारंभ

आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रुद्रपुर में उन्होंने सोलर प्लांट का इनॉगरेशन किया। साथ ही प्लांट के मैनेजमेंट से भी मिले। कहा जा रहा है कि प्लांट के शुभारंभ के बाद सचिन रामनगर में जिम कॉर्बेट जा सकते है। साथ ही वो कैंची धाम के भी दर्शन करेंगे।

कुमाऊं का करेंगे दौरा

खबरों की माने तो सचिन तेंदुलकर प्रदेश में काफी दिन रहने वाले है। चार दिन के इस भ्रमण में दिग्गज क्रिकेटर कुमाऊं का दौरा करेंगे। सचिन तेंदुलकर अल्मोड़ा, रानीखेत, कौसानी और मुनस्यारी आदि जगहों पर जाएंगे। जिसके बाद 31 मार्च को वो वापस दिल्ली की ओक रवाना होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button