उत्तरकाशी- बीते 29 जून को नौगांव के डामटा इलाके से हिरासत में लिए विदेशी नागरिक को आज रविवार के दिन सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे भारत में अवैध दस्तावेजों के साथ भारत में रहने का दोषी पाया गया और जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि, रशियन नागरिक Mr Serguei Razvazjaev डामटा में यमुना किनारे एक अस्थाई गोशाला में रह रहा था। जिसे LIU की सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लिया था। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि इस के पास कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं था जिसके आधार पर वह भारत में वैध रूप से भारत में प्रवास कर सकता। जिसकी सूचना विदेश विभाग और गृहमंत्रालय को दी गई। जिसके बाद विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रशियन नगारिक का विदेशी विषयक अधिनियम 1946 के तहत कार्यवाही करने के आदेश मिले।
जानकारी के मुताबिक विदेशी नागरिक ने शरणार्थी के तौर पर रहने के लिए यूनाइटेड नेशन हाई कमीशन फॉर रिफ्यूजीज में आवेदन किया था। कमीशन से जारी प्रमाणपत्र की अवधि भी बीती 16 मई 2017 को खत्म हो चुकी थी।