
Russia Earthquake tsunami Warning: आज यानी बुधवार को सुबह रूस के सुदूर पूर्वी इलाके में भयानक भूकंप (Earthquake) ने तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। रूस में आया ये शक्तिशाली भूकंप दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप है। भूकंप समुद्र के अंगर आया।
इसका असर इतना जोरदार था कि रूस के पास के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की लहरें उठने लगीं। इस भयानक भूकंप के बाद कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी (tsunami warning) कर दिया गया है। जिसमें अलास्का, हवाई, न्यूजीलैंड आदि देश शामिल है। इन सबके बीच सवाल ये है कि क्या भारत (India) में भी रूस में आए भूकंप का प्रभाव देखने को मिला। चलिए जानते है।

दुनिया का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप Russia Earthquake
8.8 तीव्रता के इस भूकंप की बात करें तो ये रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पास समुद्र के नीचे आया। इस इलाके को भूकंप संवेदनशील भी माना जाता है। ये भूकंप इतना ताकतवर था कि इसकी वजह से समुद्र में तेज हलचल होनी शुरू हो गई। बड़ी लहरें उठी और सुनामी की स्थिति पैदा हो गई।
Russia Earthquake में भारत को भी खतरा?
रूस के इस जबरदस्त भूकंप का असर दूर-दूर तक देखने को मिल रहा है। इससे दूर-दराज तटीय इलाकों तक असर पहुंच रहा है। लेकिन भारत के लिए राहत की खबर है। आपको बता दें कि भारत सरकार की समुद्री सूचना एजेंसी यानी की INCOIS ने ये साफ किया कि इस भूकंप से भारत और हिंद महासागर को कोई खतरा नहीं है। ना सुनाम आने की आशंका है। साथ ही भारतीय तटों पर कोई नुकसान की उम्मीद की जा रही है।
भारतीय दूतावास ने दी नागरिकों को सलाह
अमेरिका के कई तटीय इलाकों में भी रूस के इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा देखा गया। खासकर वेस्ट कोस्ट, हवाई और कैलिफोर्निया में। यहां रह रहे भारतीयों को भी अलर्ट किया गया है।
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोग प्रशासन की चेतावनियों पर ध्यान दें। सुनामी की चेतावनी पर ऊंचे इलाकों की ओर चले जाएं। समुद्र के पास जाने से बचे। दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर +1-415-483-6629 भी जारी किया है।

हवाई और Japan तक दिखा भूकंप का असर
आपको बता दें कि हवाई में सुनामी के अलर्ट के दौरान वहां लोगों के ऑफिस जाने का समय था। इस वजह से अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा जापान के उत्तरी हिस्से में इशिनोमाकी पोर्ट पर लगभग 50 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की लहर आई। हालांकि इसमें अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं आई है।
रूस में नुकसान, लेकिन जान का खतरा नहीं
भूकंप से रूस की कुछ जगहों पर नुकसान की खबरें हैं। कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। हालांकि रूस में भी अभी तक किसी की जान-मान की हानी नहीं हुई है।