Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर : डाबर इंडिया ने लगाया 3 दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी निशुल्क चिकित्सा शिविर, बांटे मांस्क और जूस

devbhoomi news रुद्रपुर : नगर निगम रुद्रपुर में डाबर इंडिया कंपनी द्वारा तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्धघाटन नगर निगम आयुक्त विशाल मिश्रा, नगर निगम मेयर रामपाल सिंह और डाबर इंडिया से प्लांट एच आर हेड अवनीश यादव द्वारा किया गया।

इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रोगियों का परीक्षण कर परामर्श दिया। डॉ. अग्रवाल और डॉ. मलिक की टीम द्वारा शिविर में लगभग 400 रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क परामर्श दिया जायेगा। इस दौरान प्लांट एचआर हेड अवनीश यादव ने कहा कि डाबर इंडिया समुदाय स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर में बॉडी चेकअप के साथ ईसीजी, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ह्यपरटेंसन, नेत्र जाँच आदि की सुविधा निगम के हर कर्मचारी तक दी गई है।

शिविर के दौरान सबको कोरोना बचाव के लिए N95 मास्क और जूस भी वितरित किया गया। नगर निगम मेयर, रामपाल सिंह ने डाबर इंडिया के इस सराहनीय कार्य के लिए नगर निगम परिवार की ओर से धन्यवाद किया। शिविर के दौरान डॉ. अग्रवाल, निगम से पार्षद खेड़ा जी, सरताज सिंह, डाबर से अनुरोध सिंह, अंकुश राणा, और भोपाल सिंह मौजूद रहे|

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें