Big NewsUdham Singh Nagar

रूद्रपुर : घर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, सिलेंडर फटने से छह लोग झुलसे

रूद्रपुर में अचानक एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक सिलेंडर में धमाका हो गया। आग को बुझाने में छह लोग बुरी तरह झुलस गए।

सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग

मंगलवार को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक घर में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरा घर देखते ही देखते राख के ढेर में बदल गया। इस आग को बुझाने की लोगों ने बहुत कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी।

आग बुझाने में छह लोग झुलसे

आग लगते ही आस-पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तभी सिलेंडर के फटने से आग और भी ज्यादा बढ़ गई। जिसके बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिस वक्त घर में आग लगी उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।

घर का मालिक उस समय अपने काम पर गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी भी सिडकुल में ड्यूटी करने गई थी। वहीं तीनों बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। आग बुझाने के लिए लोग पानी डाल रहे थे लेकिन तभी सिलेंडर फट गया। इस धमाके में छह लोग झुलस गए। जिनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

आग लगने की सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे। घर संकरी गली होने से उन्हें भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button