Rudraprayaghighlight

SDM ने किया अस्पताल और नगर पालिका का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले गायब

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर दो अलग-अलग उप जिलाधिकारियों ने विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखोली का निरीक्षण किया

सबसे पहले उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखोली का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. खुशपाल की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका चेक की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी मुख्य समस्या के रूप में सामने आई।

नगर पालिका का किया निरीक्षण

दूसरी ओर, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने नगर पालिका का निरीक्षण किया, जिसमें 17 नियमित कर्मचारियों में से 3 अनुपस्थित पाए गए। 17 संविदा कर्मियों में से 1 कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। वहीं उद्यान सचल दल केंद्र रुद्रप्रयाग में कुल 8 कर्मचारी उपस्थित मिले, जो संख्या के लिहाज से संतोषजनक रहा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button