Nainitalhighlight

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, अब इस नेता ने छोड़ा पार्टी का हाथ

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटका लग रहा है। अभी तक कांग्रेस पार्टी से मनीष खंडूरी समेत कई बड़े नेता पार्टी से बाय-बाय कह चुके हैं। इस्तीफों का दौर मानो थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस से एक और महिला नेता ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

लालकुंआ से महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। मीना रावत ने जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को अपना इस्तीफा दिया है। बता दें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

कांग्रेसियों में मचा हड़कंप

पूर्व में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत और वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन कबडवाल भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। मीना रावत ने महिला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। एक के बाद एक कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के बाद से कांग्रेसियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button