UttarakhandBig NewsHaridwar

रुड़की: बीच सड़क में महिला के चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट, पति और बेटा लापता

पति और अपने बेटे के साथ पिरान कलियर पहुंची महिला पर रविवार देर रात किसी ने चाकू घोप कर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही महिला का पति और बेटा लापता हैं।

बीच सड़क पर महिला को उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार सकीना (25) निवासी सहारनपुर रविवार को अपने पति सुहैल और बेटे के साथ पिरान कलियर आई थी। देर रात धनौरी के बावन दर्रे के पास किसी ने महिला के पेट में चाकू घोप दिया। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कलियर थाना पुलिस को दी।

घटना के बाद से पति और बेटा लापता

सूचना पाकर मौके पर पहुंची कलियर थाना पुलिस ने महिला को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मरने से पहले महिला ने पुलिस को बताया की घटना के दौरान उसके साथ उसका पति और बच्चा भी था। जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

सूचना मिलने पर एसएसपी अजय सिंह ने कलियर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button