Big NewsHaridwar

रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों छोड़नी पड़ी कुर्सी ?

शुक्रवार को नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को शासन ने भी स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा स्वीकार करने के बाद हरिद्वार के डीएम को प्रशासक तैनात कर दिया गया है। उनके इस्तीफे के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दे दिया ?

रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने दिया इस्तीफा

नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। शक्रवार को रुड़की के मेयर ने इस्तीफा दिया था जिसे कि प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने स्वाकीर कर लिया था।

जिसके बाद उन्होंने नगर निगम रुड़की के मेयर पद को रिक्त घोषित कर दिया था। अक्सर विवादों के बीच घिरे रहने वाले गौरव गोयल के इस्तीफे के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं। जनता के चहेते चेहरे के रूप में भारी मतों से जीतकर आए गौरव गोयल को इस्तीफा क्यों देना पड़ा ?

गौरव गोयल, भाजपा व कांग्रेस को पछाड़कर बने थे मेयर

25 नवंबर 2019 शहर के लिए अच्छा दिन था। इस दिन भाजपा व कांग्रेस जैसी मजबूत पार्टियों के प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल मेयर बने थे। युवा व समाजसेवी के रुप में अपनी पहचान रखने वाले गौरव गोयल के मेयर बनने पर सभी लोग मान रहे थे कि अब शहर के लिए कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनके इस्तीफा दे देने पर जनता की ये उम्मीदें हवा हो गई है।

गौरव गोयल को इसलिए छोड़नी पड़ी अपनी कुर्सी

गौरव गोयल लंबे समय से विवादों में चल रहे थे। आरोप-प्रत्यारोपों के बाद आखिरकार शुक्रवार को रूड़की के मेयर ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे से हर तरफ चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं। उनके इस्तीफे के पीछे कई कारण हैं। मेयर के पद पर रहते हुए गौरव गोयल को बोर्ड बैठक के दौरान निर्वतमान झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल से माइक छीनना भारी पड़ गया।

वायरल ऑडियो ने बढ़ाई मेयर गोयल की मुश्किलें

इस घटना के बाद शिकायतों का दौर शुरू हुआ। एक के बाद एक कई शिकायतें सामने आई। मेयर को जांच रिपोर्ट ने भी कटघरे में ला दिया। इसके बाद संगठन के ही कई लोग मेयर के खिलाफ हो गए।

सुबोध गुप्ता से लीज की संपत्ति स्थानांतरण को लेकर 25 लाख रुपये मांगे जाने का मेयर गोयल का एक ऑडियो वायरल हुआ। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद मेयर की आवाज का और ऑडियो का मिलान कराया गया। मेयर गोयल के खिलाफ यह सबसे ठोस सबूत साबित हुआ।

हाईकोर्ट में डाली रिट ने बढ़ाई परेशानियां

गीतांजलि विहार निवासी अमित अग्रवाल ने नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल खिलाफ हाई कोर्ट में रिट दायर की थी। जिसमें मेयर पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाते हुए उन्होंने जांच कराने और कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद मेयर की मुश्किलें और भी बढ़ गई।

इन्हें बताया इस्तीफा देने का जिम्मेदार

मेयर गौरव गोयल ने इस्तीफा देने के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि शहर विधायक प्रदीप बत्रा, पार्षदों और निगम के एक पूर्व अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इनसे त्रस्त होकर इन्हें इस्तीफा देना पड़ा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button