UttarakhandBig NewsHaridwar News

रुड़की: संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला 10 साल की बच्ची का शव, इलाके में मची सनसनी

हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में 10 साल की बच्ची का शव संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद से बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

फंदे से लटका मिला 10 साल की बच्ची का शव

घटना मंगलवार शाम कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर स्थित शिवपुरम कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक देर शाम 10 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। बच्ची के घर में उस समय केवल उसका छोटा भाई मौजूद था। मासूम ने जैसे ही अपनी बहन को फंदे से लटका देखा रोता-बिलखता अपने पड़ोसियों के घर पहुंचा ओर घटना की सूचना दी।

पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी

आनन-फानन में पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो बच्ची को इस हाल में देख दंग रह गए। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें