Haridwar NewsHighlight

रुड़की : दंपति से मारपीट, पुलिस ने किया चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

खानपुर में दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दंपति से मारपीट

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी सोकिल ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह ट्रैक्टर से शेरपुर बेला गांव में अपने ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह शेरपुर बेला गांव के पास पंहुचा तो गांव निवासी कर्मे, रकम, अविनाश और सूरज ने ई-रिक्शा लगाकर ट्रैक्टर को रोक लिया।

मारपीट कर युवक फरार

चारों व्यक्ति उसे रोक कर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और फरार हो गए। युवक ने पुलिस को बताया की ससुराल पहुंचने पर चारों लोग उसके ससुराल ही आ धमके और वहां भी मारपीट शुरू कर दी। मौके पर बचाव करने आई पूजा (पत्नी) से भी उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें