Pauri Garhwal NewsHighlight

कोटद्वार में हादसा, मैक्स वाहन के ऊपर भरभराकर गिरी चट्टान, दो की मौत

कोटद्वार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मैक्स वाहन के ऊपर पहाड़ी से मलबा आ गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच घायल बताये जा रहे हैं।

कोटद्वार में मैक्स वाहन के ऊपर पहाड़ी से गिरा मलबा

हादसा सोमवार सुबह कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार किल्बोखाल से कोटद्वार आ रही मैक्स पर अचानक पहाड़ी से चट्टान और मलबा आ गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोटद्वार में हादसा, मैक्स वाहन के ऊपर भरभराकर गिरी चट्टान, दो की मौत
कोटद्वार में हादसा मैक्स वाहन के ऊपर गिरी चट्टान

दो की हालत गंभीर

हादसे में मरने वालों की पहचान रविंद्र (32) और सतबीर (20) के रूप में हुई है, दोनों ही पौड़ी जिले के रहने वाले थे। जबकि सिमरन, मीनाक्षी, पंकज, दिनेश और देवेंद्र घायल हैं। बताया जा रहा है दिनेश और देवेंद्र की हालत गंभीर देख दोनों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें : बारिश का कहर : केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा प्रभावित

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें