Rudraprayag NewsHighlight

बारिश का कहर : केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. जिसका असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है. देर रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर मुनकटिया के पास लैंडस्लैड हो गया. जिसके चलते यात्रा प्रभावित हो गई है.

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मुनकटिया के पास मलबा आने से एक बार फिर यात्रा प्रभावित हो गई है. सुरक्षा के दृष्टिगत फिलहाल यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रुकवाया गया है. फिलहाल बाधित रास्ते को खोलने का कार्य जारी है.

तीन जिलों के लिए जारी किए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Weather News: सुबह से ही भारी बारिश का सिलसिला जारी, इन जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें