UttarkashiBig News
गंगोत्री हाईवे के पास चट्टान टूटकर गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में चट्टान टूटकर हाईवे पर आ गिरी। जिसके नीचे कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
कई लोगों के दबने की आशंका
हादसा शुक्रवार दोपहर का है। सूचना पर राहत एवं बचाव टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से तीन घायलों का बाहर निकाला गया। हादसे में एक की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग अभी भी दबे हुए हैं। चट्टान गिरने से रास्ता बाधित हो गया है।