UttarakhandBig NewsHaridwar News

रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरिद्वार के अंतर्गत रसियाबड़ के पास का बताया जा रहा है।

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा

हादसा शनिवार शाम का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान सुशील कुमार (29) पुत्र गोपाल सिंह निवासी धुमाकोट पौड़ी के रूप में हुई। युवक देहरादून से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही युवक रसियाबड़ पहुंचा। नजीबाबाद की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था की युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी चालक को हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया है। घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दे दी गई है। आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें