UttarkashiBig News

यमुनोत्री हाईवे में हुआ सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वाहन पलटा, पांच लोग घायल

उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यमुनोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरा एक टैम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में 17 लोग सवार थे।

यात्रियों से भरा वाहन पलटा

हादसा शनिवार दोपहर का है। जानकारी के अनुसार 17 यात्रियों से भरा एक टैम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास सड़क पर पलटा गया। हादसे में पांच यात्री घायल बताये जा रहे हैं। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है।

हादसे में पांच लोग घायल

घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button