Tehri GarhwalBig News

टिहरी में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो भाईयों की मौत, एक घायल

टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. घनसाली भिलंगना ब्लॉक में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई. जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है.

टिहरी सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत

जानकारी के अनुसार हादसे घनसाली भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास हुआ. एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है हादसे में दौरान कार में तीन लोग सवार थे. तीसरा शख्स घायल बताया जा रहा है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों के परिजनों में पसरा मातम

मृतकों की पहचान रमेश अंथवाल और चिंतामणि अंथवाल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रमेश अंथवाल शिक्षक थे. जबकि उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट थे. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button