Pauri Garhwal NewsHighlight

पौड़ी में सड़क हादसा, सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बस, रेलिंग पर अटकी

सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. पौड़ी से दिल्ली की तरफ जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस कोटद्वार से करीब 13 किलोमीटर पहले बेकाबू होकर पुलिया की रेलिंग से टकराकर खाई की ओर चली गई. इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई.

वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बस

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दिल्ली जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज बस जैसे ही दुगड्डा से आगे कोटद्वार की ओर बढ़ी आमसौड़ के पास दो पुलिया क्षेत्र में पहुंचकर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित मलबे पर फिसलकर कई मीटर तक स्लिप होकर खाई की ओर बढ़ गई। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई.

यात्रियों में मची चीख पुकार

गनीमत ये रही की बस रेलिंग पर ही अटक गई. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था. हादसे को लेकर डिपो इंचार्ज सुनील चौहान ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें