Kashipur NewsUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

सड़क हादसा, काशीपुर में एनएच- 74 पर डिवाइडर से टकराई कार

उधम सिंह नगर के काशीपुर में एनएच- 74 पर मंगलवार देर रात एक कार में अचानक आग गई। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। कार में आग लगने के बाद सड़क पूरी तरग से जाम हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और जाम खुलवाया।

गनीमत रही घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक कार स्वामी रुद्रपुर निवासी रमेश लाल ने बताया की वह किसी काम से अपनी कार से काशीपुर आए थे। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह आपमें दोस्त राहुल शर्मा, अरुण और छोटू निवासी रुद्रपुर के साथ वापस अपने घर रुद्रपुर जा रहे थे। इस दौरान गाडी को उनके दोस्त राहुल चला रहे थे। आईटीआई थाना क्षेत्र में परमानंदपुर के पास एनएच 74 पर गलत दिशा से ट्रक आ गया।

ट्रक को देखते ही उससे बचने की कोशिश में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार का इंजन डिवाइडर में बुरी तरह फंस गया था। सभी लोग कार से अनन फनन से उतरे ही थे कि इसी दौरान कार में आग लग गई। उन्होंने रेत डाल कर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और भयंकर हो गई। इसी बीच पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें