Rudraprayaghighlight

Road accident : केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार

रुद्रप्रयाग से हादसे की खबर सामने आ रही है। केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बस में 30 यात्री सवार थे।

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। केदरनाथ धाम से लौट रही यात्रियों की बस गुप्तकाशी के पास सेमीधार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है नीचे से आ रहे मैक्स वाहन को साइड देने के चक्कर में बस खाई की तरफ चली गई। गनीमत ये रही कि बस पैराफिट पर जाकर अटक गई। बस का संतुलन थोड़ा और बिगड़ता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें हादसे के दौरान बस में 30 यात्री सवार थे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button