Dehradun NewsHighlight

देहरादून में बढ़ा डेंगू और कोरोना का खतरा, 1-1 नए मरीज की पुष्टि, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

राजधानी देहरादून में डेंगू और कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है. बीते दिन जिले में डेंगू और कोरोना के एक-एक नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है.

देहरादून में बढ़ा डेंगू और कोरोना का खतरा

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, डेंगू से पीड़ित मरीज को इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज दून अस्पताल में किया जा रहा है.

नए मरीजों की हुई पुष्टि

बता दें देहरादून में इस साल अब तक डेंगू के कुल 175 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. कोरोना संक्रमण के भी 95 मामले अब तक जिले में सामने आ चुके हैं. नए मामलों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग और मॉनिटरिंग बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें : कोरोना के बाद पहली बार उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, CM ने श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें