Dehradun NewsHighlight

अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराया स्कूटी सवार, गंभीर रूप से घायल

देहरादून से हादसे की खबर सामने आ रही है। क्षेत्र के जजरेट चापनू के पास एक स्कूटी सवार क्रैश बैरियर से टकरा गया। दुर्घटना में व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है।

क्रैश बैरियर से टकराया स्कूटी सवार

हादसा मंगलवार देर शाम का बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान नीरज शर्मा (55) पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी मेरठ हाल पता चिरंजीवपुर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कालसी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एक स्कूटी सवार के क्रैश बैरियर से टकराकर घायल होने की सूचना मिली थी।

गंभीर रूप से घायल

सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व्यक्ति को निजी वाहन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी लेकर पहुंची। व्यक्ति की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें