Dehradun

Rishikesh murder case: प्रेमी ही निकला कातिल, इस वजह से उतारा मौत के घाट, अब हुआ गिरफ्तार

Rishikesh murder case: ऋषिकेश के शिवाजी नगर में महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी ने 31 जनवरी की रात घर में घुसकर महिला पर फायरिंग की थी।

प्रेमी ही निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश में शनिवार देर रात महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरेश गुप्ता (40) निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने अनुसार आरोपी का महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतका के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी थी।

घर में घुसकर की थी महिला की गोली मारकर हत्या

शनिवार देर रात शिवाजी नगर की गली नंबर 11 में किराये पर रह रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान प्रीति रावत के रूप में हुई थी। प्रीति एम्स ऋषिकेश में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं और शिवाजी नगर में अकेले किराये के मकान में रह रही थीं। मृतका का कुछ साल पहले अपने पति से तलाक हो चुका था।कोरोना काल के दौरान वह सुरेश गुप्ता के ससुराल पक्ष की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने आई थी, जहां दोनों की जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सुरेश गुप्ता का प्रीति के घर आना-जाना होने लगा। पुलिस के अनुसार, जब इस संबंध की जानकारी सुरेश गुप्ता के परिवार को हुई तो उसके और उसकी पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगे।

संपत्ति खरीदने को लेकर था मनमुटाव

स्थानीय लोगों द्वारा पारिवारिक विवाद सुलझाने के प्रयास भी किए गए, लेकिन प्रेम प्रसंग के चलते तनाव बढ़ता गया। करीब चार माह पहले सुरेश ने प्रीति से विवाह करने के लिए आपसी सहमति से अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रीति और उसके परिजनों ने ऋषिकेश में संपत्ति खरीदने की बात रखी थी, जिसके चलते सुरेश ने लक्सर, हरिद्वार स्थित अपनी पैतृक संपत्ति करीब 35 लाख में बेच दी। इस रकम में ऋषिकेश में मनचाही संपत्ति न मिल पाने के कारण दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया, जिससे सुरेश अवसाद में चला गया। आरोपी ने प्रेम प्रसंग, पत्नी से तलाक, संपत्ति बेचने के बावजूद विवाह व मकान न ले पाने की स्थिति और बढ़ते मानसिक तनाव के चलते वारदात को अंजाम दिय।

ये भी पढ़ें: देहरादून में महिला की सनसनीखेज हत्या, दरवाजा खोलते ही सीने में मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button