Sports

Rishabh pant health update: बिना सहारे के चढ़े सीढ़ियां, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद रिकवरी कर रहे है। वो नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA ) में जमकर ट्रेनिंग कर रहे है। चोट के चलते उन्होंने इस साल का आईपीएल मिस कर दिया। लेकिन वो अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने स्टेडियम आए थे।

Rishabh pant health update के वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो साझा किया है जिसमें वो सीढ़िया चढ़ते हुए दिखाई दे रहे है।

पंत ने पोस्ट किया वीडियो

कार हादसे में लगी चोट के बाद ऋषभ बिना सहारे के नहीं चल पाते थे। लेकिन अब वो बिना शेयर के चल पा रहे है। साथ ही सीढ़ियां भी चढ़ रहे है। ऋषभने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो बिना सहारे के सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो शेयर करते हुए पंत ने कैप्शन लिखा बहुत बढ़िया ऋषभ, कभी कभी आसान चीज़ें भी बहुत कठिन हो जाती है।

हरलीन ने किया कमेंट

वीडियो में ऋषभ के फैंस उनका हौसला बढ़ा रहे है। ऐसे में महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ने भी वीडियो पर कमेंट किया। मजाकिया अंदाज में उन्होंने ऋषभ को लिखा बहुत खूब लड़के, अपनी भांगड़ा की परफॉर्मेंस रेडी रखो।’ बता दें की हरलीन ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जायंट्स की टीम से खेला था। बल्लेबाजी के साथ वो एक लेग ब्रेक गेंदबाज भी है।

ऋषभ पंत का आखिरी मैच

ऋषभ पंत हादसे के बाद आराम कर रहे है। दिसंबर 2022 को आखिरी बार वो बांग्लादेश दौरे पर गए थे। कार एक्सीडेंट की वजह से वो इस सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी नहीं खेल पाए थे।

इसके अलावा अगर पंत की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेलने से भी चूक गए।


Back to top button