Haridwar : रिक्शा चालक ने कर्ज लेकर किया बेटी का सपना पूरा, नेशनल चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रिक्शा चालक ने कर्ज लेकर किया बेटी का सपना पूरा, नेशनल चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
SAMMANIT

देश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नही है। अगर कोई मन में ठान ले तो सीमित संसाधन होते हुए भी अपने सपनो की उड़ान भर सकता है। ये कथन साबित किया है रूड़की निवासी सलोनी ने।

नेशनल चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

सलोनी ने ताईवान में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में रग्बी खेल में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सलोनी की जीत के बाद सोमवार को रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेस के पदाधिकारियों ने रूड़की की बेटी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर किशोरी को सम्मानित किया। इसके साथ ही 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी है।

रिक्शा चालक की बेटी ने किया देश का नाम किया रोशन

सलोनी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली रिक्शा चालक की बेटी है। सलोनी रग्बी खेल की खिलाड़ी है। जिसने हाल ही में ताईवान में आयोजित रग्बी अंडर 18 एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सलोनी कुमारी ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि नगरवासी उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।

माता-पिता और कोच को दिया जीत का श्रेय

सलोनी के पिता रिक्शा चलाते हैं और उसकी मां झुग्गी में ही चाय का ठेला चलाती है। उसके माता-पिता ने कर्ज पर पैसा लेकर उसका सपना पूरा करने में पूरा सहयोग किया है। सलोनी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को दिया। सलोनी ने कहा कि आखिरी समय तक उसके कागजात भी पूरे नही हुए थे। जिसको लेकर उसके माता-पिता ने उसका पूरीसहयोग किया है।

संसाधनों की कमी के बाद भी किया देश का नाम रोशन

सोमवार को सिविल लाइन्स में रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेस के पदाधिकारियों ने सलोनी को सम्मानित किया। इस दौरान रोटेरियन निधि शांडिल्य ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि संसाधनों की कमी होने के बावजूद सलोनी ने अपनी मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।