
फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। काफी दिनों से वो अस्पताल में थे। उनका एक महीने से इलाज़ चल रहा था। एक्टर की हालत में सुधर ना होने पर उन्होंने आज 11 जून को अंतिम सांस ली। सोशल मीडिया पर अभिनेता की निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने दी।
एक महीने से चल रहा था इलाज़
अभिनेता मंगल सिंह ढिल्लों का जन्म 18 जून को पंजाब के फरीदकोट जिले में हुआ था। वहीं से उन्होंने चौथी क्लास तक पढाई की थी। इसके बाद वो उन्होंने उत्तर प्रदेश के SCHOOL से आहे की पढाई पूरी की। पढाई पूरी करने के बाद वो पंजाब वापस आ गए। अभिनेता का करीब एक महीने से लुधियाना में इलाज़ चल रहा था।
अभिनय के साथ फिल्में भी बनते थे
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में मंगल ढिल्लों जाने माने चेहरे थे। उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। मंगल ढिल्लों पंजाबी फिल्में बनाते थे। साल 1994 में उन्होंने रितु ढिल्लों के साथ शाद के बंधन में बंधे थे।
टीवी से की करियर की शुरुआत
अभिनेता मंगल ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत टीवी में अभिनय से की थी। उन्होंने ‘किस्मत’, ‘मुजरिम हाजिर’, ‘द ग्रेट मराठा’ आदि सीरियल में काम कर चुके है। सीरियल ‘बुनियाद’ से अभिनेता को पहचान मिली। टीवी इंडस्ट्री में काम के बाद अभिनेता फिमों की ओर गए।
इन फिल्मों में आए थे नजर
बॉलीवुड में मंगल ढिल्लों ने रेखा, डिंपल कपाड़िया आदि अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके है। उन्होंने ‘खून भरी मांग’, ‘प्यार का देवता, ‘जख्मी औरत’ आदि फिल्मों में अभिनय किया था। फिल्मों में वो पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों किरदार बखूबी निभाते है।