ब्लू टिक हटा, फिर बिग बी ने भरे पैसे, ट्विटर के मालिक मस्क को कहा ए भया सुन रहे हैं…पढ़े अमिताभ बच्चन का मजेदार वायरल ट्वीट

ट्विटर ने 21 अप्रैल को कई वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं। इस लिस्ट में राजनेताओं, अभिनेताओं, पत्रकारों समेत मशहूर हस्तियों तक, कई अलग-अलग इंडस्ट्री के लोग शामिल है। वहीं मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम के आगे से भी ब्लू टिक हटा दिया गया जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर के मालिक एलन मस्क के नाम एक ट्वीट किया जो तेजी से वायरल हो रहा है ।
अमिताभ ने एलन मस्क को कहा ए भया सुन रहे हैं ?
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, “ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं – Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का ??” अमिताभ बच्चन का ट्विटर के लिए लिखा ये पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गया। बिग बी के पोस्ट शेयर करने के कुछ मिनट के अंदर इसे दो हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया। वहीं, 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले।
ट्विटर के मालिक एलन मस्क की नई पॉलिसी
ट्विटर के मालिक एलन मस्क की नई पॉलिसी के अनुसार, अब लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक सिर्फ उन्हें ही दिया जाएगा, जो इसकी मेंबरशिप लेंगे यानी ब्लू टिक के लिए अब लोगों को अपनी जेब से महिने या साल के पैसे भरने होंगे । जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उन्हें ब्लू टिक नहीं मिलेगा । ट्विटर पर अगर आपको अपने अकाउंट में ब्लू टिक चाहिए तो उसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। भारत में ब्लू टिक का एक महीने का सब्सक्रिप्शन 900 रूपए है। तो वहीं साल भर का सब्सक्रिप्शन 9400 का है। वेब वर्जन के लिए आपको एक महीने का सब्सक्रिप्शन 650 रूपए का पड़ेगा।
कई स्टार्स ने नहीं भरे पैसे तो हटा ब्लू टिक
अमिताभ बच्चन के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, सलमान खान, मीका सिंह, स्वानंद किरकिरे और प्रकाश राज जैसे कई स्टार्स के अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिए गए। इनके अलावा क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा और राजनेता सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का ब्लू टिक भी हटा लिया गया है।