Entertainment

श्रीदेवी की बायोग्राफी ‘श्रीदेवी- द लाइफ ऑफ़ अ लीजेंड’ की रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा

SRI DEVIहिंदी फिल्म जगत की जानी मानी और लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से करोड़ों लोगों का दिल जीता था। अब जल्द ही उनकी बॉयोग्राफी आ रही है। ये बॉयोग्राफी इस  साल के अंत तक पूरी हो जायेगी। इस बारे में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दी है। धीरज कुमार द्वारा लिखी गयी बायोग्राफी को वेस्टलैंड बुक्स पब्लिश करेगा।

बोनी कपूर ने दी जानकारी

बोनी कपूर लिखते हैं “श्रीदेवी नेचर की एक force थी। वह सबसे खुश उस पल में होती थीं जब वह अपनी कला को स्क्रीन पर अपने फैंस के लिए प्रस्तुत करती थीं पर वो एक निजी व्यक्ति भी थीं। धीरज कुमार को वह अपना परिवार मानती थीं। धीरज कुमार एक राइटर, रीसर्चर और कॉलमनिस्ट हैं। हम बहुत खुश हैं की वो एक किताब लिख रहे हैं जो श्रीदेवी की एक्स्ट्रा आर्डिनरी लाइफ को दर्शाती है।

चीन में रिलीज़ हॉगी श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश  विंग्लिश’

श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया है। इनमें सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम फिल्मों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया था। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था, उनके अंतिम वक्त की उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश ने काफी धूम मचाई थी। अब ये फिल्म 24 फरवरी को चीन में दुबारा रिलीज़ होगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button